डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर ऑल-इन-व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वह परफेक्ट दिखाई दे रही हैं। निया ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर टाई-अप जैकेट पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सफेद पैंट के साथ उनका परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट हो रहा है।
उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, जब भी आप ट्रिप पर जाएं तो, इसे लाइफ जैकेट समझें। लेकिन मैं इसे प्यार करती हूं। निया ने इससे पहले हिमाचल प्रदेश में अभिनेता अजुन बिजलानी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि, दोनों ने उस परियोजना के बारे में खुलासा नहीं किया, जिसके लिए वे शूट करने गए थे। निया शर्मा अपने इंस्टाग्राम पर लगातार ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और यही वजह है कि उनके इंस्टा पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

लेकिन इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने निया को सलाह दी कि इतना एक्सपोज़ करना ठीक नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना भी पहनने की क्या जरूरत थी।

निया शर्मा टीवी की दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस हैं। निया, टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ नजर आ चुके हैं। निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था और वह नागिन सीरियल में भी दिखी थीं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment