जिटल डेस्क, मुंबई। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’, ‘लवर बॉय’, ‘आसमान’, ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

शाम 7.15 और 7.30 बजे के बीच राजीव कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए। परिवार के चुनिंदा सदस्यों और करीबियों के बीच चेम्बूर के विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कपूर परिवार की दुख की घड़ी में अभिनेता रणबीर कपूर अपने परिवार का दुख बांटने में सबसे आगे नजर आए। अपने चाचा और अभिनेता राजीव कपूर की मौत के बाद उनके चेम्बूर स्थित घर में पहुंचनेवाले परिवार के सदस्यों में रणबीर कपूर सबसे पहले शख्स थे जो अपनी मां नीतू सिंह के साथ अंतिम दर्शन करने के लिए वहां पहुंचे थे।

रणबीर ने चाचा राजीव को कांधा दिया
रणबीर कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंाधा दिया। रणबीर के परिवार के दो और सदस्यों आदर जैन और अरमान जैन ने भी अपने चाचा को कंधा दिया। वहीं राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर हाथों में मटकी लिए इस जनाजे के आगे आगे बड़े ही गमगीन अंदाज में चलते हुए दिखाई दिए।

ये सितारे भी पहुंचे
इससे पहले राजीव कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचने वालों में रणबीर कपूर, नीतू सिंह, करिश्मा कपूर व उनकी मां बबीता, आलिया भट्ट, रजा मुराद, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अम्बानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा शाहरुख खान, संजय दत्त और खुशबू सुंदर जैसी कई हस्तियों का शुमार रहा है।
राजीव को राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी पहचान
राजीव कपूर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। राजीव नाग नागिन और अंगारे जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर आ अब लौट चलें को प्रोड्यूस किया था। 1986 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर प्रेम ग्रंथ में राजीव डायरेक्टर थे।
राजीव कपूर की फिल्मोग्राफी
| बतौर एक्टर | एक जान हैं हम (1983), आसमान (1984), 'मेरा साथी' (1985), 'लावा' (1985), 'राम तेरी गंगा मैली' (1985), 'लवर बॉय' (1985), 'अंगारे' (1986), प्रीति (1986), जहरीला (1988), हम तो चले परदेस (1988), शुक्रिया (1988) नाग नागिन (1989), जिम्मेदार (1990) |
| बतौर प्रोड्यूसर | आ अब लौट चलें (1999) |
| बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर | प्रेम ग्रंथ (1996), हिना (1991) |
| बतौर एडिटर | आ अब लौट चलें (1999), प्रेम ग्रंथ (1996) |
| बतौर डायरेक्टर | प्रेम ग्रंथ (1996) |
| बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर | प्रेम रोग (1982), बीवी ओ बीवी (1996) |
बॉलीवुड ने शोक जताया
- अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, चिंपू अंकल आप हमें बहुत याद आओगे।
- अभिनेत्री करीना ने लिखा, ब्रोकेन बट स्ट्रांग।
- दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने लिखा, आरआईपी।
- दिग्गज सिंगर लता मंगेश्कर ने ट्वीट में लिखा, मुंझे अभी पता चला की राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुनी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुन के मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांती प्रदान करे, यहा मेरी प्रार्थना।
- अभिनेता सनी देओल ने लिखा, राजीव कपूर का निधन सुनकर काफी शॉक्ड हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
- अभिनेता-निर्माता के निधन के बाद कई बॉलीवुड दिग्गज अभी भी सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment