header ads

RIP: पंचतत्व में विलीन हुए Rajiv Kapoor, रणबीर ने चाचा को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, हार्ट अटैक से हुई थी मौत

जिटल डेस्क, मुंबई। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’, ‘लवर बॉय’, ‘आसमान’, ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

एक्टर रणबीर कपूर ने अपने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर भी शामिल हुए।

शाम 7.15 और 7.30 बजे के बीच राजीव कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए। परिवार के चुनिंदा सदस्यों और करीबियों के बीच चेम्बूर के विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कपूर परिवार की दुख की घड़ी में अभिनेता रणबीर कपूर अपने परिवार का दुख बांटने में सबसे आगे नजर आए। अपने चाचा और अभिनेता राजीव कपूर की मौत के बाद उनके चेम्बूर स्थित घर में पहुंचनेवाले परिवार के सदस्यों में रणबीर कपूर सबसे पहले शख्स थे जो अपनी मां नीतू सिंह के साथ अंतिम दर्शन करने के लिए वहां पहुंचे थे।

रजा मुराद राजीव को अंतिम विदाई देने चेम्बूर स्थित उनके घर पहुंचे।

रणबीर ने चाचा राजीव को कांधा दिया
रणबीर कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंाधा दिया। रणबीर के परिवार के दो और सदस्यों आदर जैन और अरमान जैन ने भी अपने चाचा को कंधा दिया। वहीं राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर हाथों में मटकी लिए इस जनाजे के आगे आगे बड़े ही गमगीन अंदाज में चलते हुए दिखाई दिए।

निधन की खबर मिलते ही भाभी नीतू कपूर और रणबीर चेम्बूर स्थित घर पहुंचे।

ये सितारे भी पहुंचे 
इससे पहले राजीव कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचने वालों में रणबीर कपूर, नीतू सिंह, करिश्मा कपूर व उनकी मां बबीता, आलिया भट्ट, रजा मुराद, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अम्बानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा शाहरुख खान, संजय दत्त और खुशबू सुंदर जैसी कई हस्तियों का शुमार रहा है।

Image

राजीव को राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी पहचान
राजीव कपूर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। राजीव नाग नागिन और अंगारे जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर आ अब लौट चलें को प्रोड्यूस किया था। 1986 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर प्रेम ग्रंथ में राजीव डायरेक्टर थे।

राजीव कपूर की फिल्मोग्राफी

बतौर एक्टर एक जान हैं हम (1983), आसमान (1984), 'मेरा साथी' (1985), 'लावा' (1985), 'राम तेरी गंगा मैली' (1985), 'लवर बॉय' (1985), 'अंगारे' (1986), प्रीति (1986), जहरीला (1988), हम तो चले परदेस (1988), शुक्रिया (1988) नाग नागिन (1989), जिम्मेदार (1990)
बतौर प्रोड्यूसर आ अब लौट चलें (1999)
बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रेम ग्रंथ (1996), हिना (1991)
बतौर एडिटर आ अब लौट चलें (1999), प्रेम ग्रंथ (1996)
बतौर डायरेक्टर प्रेम ग्रंथ (1996)
बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर प्रेम रोग (1982), बीवी ओ बीवी (1996)


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajiv Kapoor Funeral: Ranbir Kapoor, Randhir Kapoor Lead Last Rites
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget