header ads

'थलाइवी' की Release Date आई सामने, जयललिता के किरदार में दिखेंगी कंगना रनौत

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने वाली है और उनकी ये वापसी कुछ अलग अंदाज में होगी। कंगना की फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसमें एक्ट्रेस तमिलनाडु की फेमस चीफ मिनिस्टर जयललिता के किरदार को निभाते हुए दिखाई देंगी। 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

Kamal Haasan could have been a better choice': Netizens cannot stop trolling Kangana Ranaut on 'Thalaivi' first look

बता दें कि, निर्माताओं ने इसकी घोषणा बुधवार को एक्ट्रेस से नेता बनीं जे. जयललिता की 73 वीं जयंती यानि कि उनके जन्मदिन के मौके पर की। फिल्म में जयललिता के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की गई है। अब इसमें कंगना अपनी एक्टिंग से जयललिता के किरदार में कितनी फिट बैठती हैं इसका निर्णय तो दर्शक ही करेंगे। 

Kangana Ranaut Shares New Look From Thalaivi on Jayalalithaa's 72nd Birth Anniversary | India.com

फिलहाल फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'जया अम्मा की जयंती पर... 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में लेजेंड की कहानी का गवाह बनिए, हैशटेग थलाईवी।' इस फिल्म की खास बात ये हैं कि, 'थलाइवी' हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी,जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में आपको नजर आएंगे। इसमें जयललिता के सुपरहिट एक्ट्रेस से लेकर सफल राजनिति के सफर को दिखाया जाएगा। 

कंगना रनौत हर एक अपडेट ट्वीट के माध्यम से अपने फैंस को देती है। उन्होंने रिलीज डेट के पहले लिखा था कि, 'हैशटेग थलाइवी की 73 वीं जयंती पर आज शाम 6:35 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा होनी है... तैयार रहें!' आपको बता दें कि,जयललिता के इस किरदार को पूरी तरह निभाने के लिए कंगना को कथित रूप से 20 किलो वेट गेन करना पड़ा और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। वही एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, कंगना फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, साथ ही फिल्म 'तेजस' और 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' में भी एक्ट्रेस नजर आने वाली है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood film thalaivi release date out actress kangana play the role of jayalalitha
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget