header ads

विवेक ओबेरॉय ने किया ट्रेंड फॉलो,कहा- हमारी 'Pawti' कट गई है

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्टर विवेक ओबेरॉय का मुंबई पुलिस ने चालान काट दिया है,जिसका एक वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वैसे एक्टर ने ये जानकारी सोशल मीडिया का नया ट्रेंड फॉलो करते हुए दी है। विवेक ने चालान दिखाते हुए कहा कि,ये हम हैं, ये हमारी बाइक्स हैं और हमारी पावटी कट गई है।' दरअसल हाल ही में विवेक ओबेरॉय पर मुंबई पुलिस ने पत्नी संग वैलेंटाइन डे की रात बिना हेलमेट बाइक पर घूमने के लिए ₹500 का जुर्माना लगाया है। 

वैसे चालान कटने के बाद भी विवेक काफी खुश नजर आ रहे है और अब तक वो 'पावरी' मूड से बाहर नहीं आए है। बता दें कि, कुछ समय से कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में फिर से बढ़ने लगे है,जिसको देखते हुए मुंबई पुलिस काफी सख्त हो गई है। वही कुछ समय पहले एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था,जिसमें वो और उनकी पत्नी वैलेंटाइन डे पर बिना हेलमेट और मास्क लगाए रात में मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते नजर आ रहे थे,जिसे पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा था, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे....मेरी मेन के साथ मेरे वैलेंटाइन डे की कमाल की शुरुआत। मेरी पत्नी और वो.....एक मजेदार राइड।'

सोशल मीडिया पर विवेक का ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस पर मुंबई पुलिस की भी नजर पड़ी और फिर मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय का चालान काट दिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood Actor vivek oberoi shares pawri meme
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget