header ads

करीना कपूर अस्पताल से घर पहुंची, नैनी की बाहों में नजर आया न्यू बेबी, पहली तस्वीर आई सामने

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने न्यू बेबी बॉय और तैमूर को लेकर अस्पताल से घर लौट गई है। बेबो के न्यू बेबी बॉय को उनकी नैनी ने अपनी बाहों में लिया था। पैपराजी के कैमरे को देखते ही नैनी ने छोटे बेबी बॉय के चेहरे को अपने दुपट्टे से ढ़क लिया। वही घर आने पर दोनों का ग्रैंड वेलकम किया गया है। दरअसल, करीना को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं जिसकी वजह से अपने दोनों बच्चों और पति सैफ अली खान के साथ करीना घर आ गई हैं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि, करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जहां उनके साथ पूरी कपूर फैमिली और पटौदी खानदान मौजूद था। वही तैमूर के नाना और करीना के पिता रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, करीना और न्यू बेबी बिल्कुल ठीक है। वैसे तो करीना की डिलीवरी डेट 15 फरवरी तय की गई थी लेकिन उन्होंने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 

प्रेगनेंसी के दौरान भी करीना कपूर खान काफी एक्टिव नजर आई और उन्होंने अपने सारे प्रोजेक्ट्स जल्दी-जल्दी कंप्लीट कर लिए ताकि वो अपने दूसरे बच्चें को पूरा वक्त दे सके। वही सैफ ने भी अपने सारे काम खत्म कर लिए और अब वो पैटर्निटी लीव को भरपूर एंजॉय कर रहे है। दूसरे बच्चे के आने के बाद नाना रणधीर कपूर ने कहा कि, वो कुछ-कुछ तैमूर की तरह ही दिखते है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress kareena kapoor khan returns from the hospital with taimur and her new baby boy
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget