header ads

Bhaskar Special: विवादों की मल्लिका हैं रिहाना, पढ़ें मोहतरमा के कुछ दिलचस्प किस्से

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से ही सिंगर रिहाना सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं रिहाना से जुड़े विवाद और दिलचस्प किस्से...

सड़क पर बेचे कपड़े...

रिहाना बचपन में घर में मदद करने के लिए सड़क के किनारे कपड़े बेचा करती थीं। यह बात उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताई थी। 

मस्जिद में फोटोशूट, बाहर निकाला गया... 

2013 में रिहाना अबूधाबी स्थित मशहूर मस्जिद शेख जायद शाही के बाहर फोटोशूट करवा रही थीं, जिस पर खूब विवाद हुआ। इसके बाद रिहाना को वहां से निकाल दिया गया था। उन्होंने तब काले रंग के हिजाब के साथ लिपस्टिक और ज्वेलरी पहनी थी। 

वो गंदा ब्रेकअप, फट गया था लिप...

रिहाना का बॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन संग ब्रेकअप खूब चर्चित रहा। क्रिस ने रिहाना संग मारपीट भी की थी। क्रिस ने रिहाना को मुक्का मारा था, जिससे रिहाना का लिप फट गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। 

लॉन्जरी शो में बवाल...

यह विवाद तब हुआ, जब रिहाना ने अपने लॉन्जरी ब्रांड के एक शो के दौरान एक इस्लामिक गाना प्ले कर दिया था। तब रिहाना ने माफी मांगी थी। 

गाने पर विवाद...

यह विवाद रिहाना के गाने ‘लव द वे यू लाय’ को लेकर हुआ। कई लोगों को लगा कि इस गाने में घरेलू हिंसा को प्रचारित किया गया है।

हिप पर बना टैटू...

रिहाना ने संस्कृत भाषा में भागवत गीता के कुछ शब्दों का अपने हिप पर टैटू बनवाया, जिस पर खूब बवाल मचा था। 

टांगों का इंश्योरेंस...

रिहाना ने 2007 में एक कॉम्पिटिशन में ‘बेस्ट लेग्स’ का खिताब जीतने के बाद अपनी टांगों का 1 मिलियन डॉलर का इंश्योरेंस करवाया था।

सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड जीते......

साल 2007 में ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन एलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय म्‍यूजिक टूर में भी वे आगे रहीं। वह पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।

किसान आंदोलन पर एक ट्वीट ने बढ़ा दिए 1 मिलियन फॉलोअर्स...

किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक मिलियन का इजाफा हो गया है। रिहाना ने जब किसान मुद्दे पर ट्वीट किए थे तो उनके सिर्फ 100 मिलियन फॉलोअर थे, लेकिन इस ट्वीट के बाद ये संख्या बढ़कर 101 मिलियन हो चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bhaskar Special: Know all about singer Rihanna lifes 
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget