डिजिटल डेस्क (भोपाल)। एक्टर अभिषेक बच्चन आज (5 फरवरी) 45वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके प्रशंसकों ने अभिनेता को प्यार और प्रशंसा के संदेश सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। बी-टाउन के सितारे भी जूनियर बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कैटरीना कैफ, अजय देवगन से लेकर माधुरी दीक्षित ने उन्हें विश किया है।
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बोल बच्चन' के को-स्टार और दोस्त अजय देवगन ने अभिषेक के साथ वाली एक तस्वीर साझा की और लिखा, '' जन्मदिन मुबारक हो प्रिय अभिषेक। आशा है आप अच्छे होंगे। आज और हमेशा आपको शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि @juniorbachchan #HappyBirthdayAbhishekBachchan। इसके जवाब में अभिषेक ने लिखा कि थैंक्यू AJ..।

अजय के अलावा माधुरी दीक्षित, फराह खान, कैटरीना कैफ, दिव्या दत्ता, एशा देओल, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी एक थ्रो बैक तस्वीर साझा की। भांजी ने अभिषेक मामा की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना 'पसंदीदा परिवार का सदस्य' भी कहा। नव्या ने लिखा, '' जन्मदिन की शुभकामनाएं ♥,'सभी अपराधों में मेरा साथी'।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है। इनके साथ बिग बी ने एक संदेश भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कोलाज की पहली तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। कई साल पुरानी इस तस्वीर में अमिताभ बेटे अभिषेक का हाथ पकड़कर जाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर कुछ साल पहले की है। किसी आयोजन में अभिषेक पिता अमिताभ का हाथ थामे हुए उन्हें गाइड करते दिख रहे हैं। इस फोटो कोलाज के साथ अमिताभ ने लिखा- कभी उसका हाथ पकड़कर मैं उसे राह दिखाता था। अब वो मेरा हाथ थामकर मुझे राह दिखाता है। कोलाज पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे अभिषेक बच्चन। 5 फरवरी, 2021।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment