header ads

B'Day: बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, को-स्टार से की शादी, महज 4 साल में हो गया तलाक

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  13 फरवरी 1986 को जन्मीं, रश्मि देसाई (Rashmi Desai)आज 35 वर्ष की हो गईं। टीवी सीरियल में बहू की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाली रश्मि ने खुद को ऐसे बदला कि वह अब किसी ग्लैमरस एक्ट्रेस से कम नहीं दिखतीं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तस्वीरें साबित करती हैं कि उन्होंने एक सुंदर बहू के रूप को कैसे हॉट एक्ट्रेस में बदल लिया।  

रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी को 1986 में असम में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में जीटीवी के शो ‘रावण’ से की थी। इसके बाद रश्मि देसाई ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में असमिया फिल्म से की थी। इससे पहले रश्मि ने भोजपुरी, गुजराती और मराठी सिनेमा में भी काम किया। वह बिग बॉस के सीजन-13 में भी नजर आईं थीं। शुरुआती दौर पर रश्मि ने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। 

लेकिन रश्मि को पहली बार पहचान मिली  कलर्स के शो ‘उतरन’ से, इस शो ने उनके जीवन को एक नई रफ्तार दी।  इस शो से रश्मि देसाई को खूब पॉपुलैरिटी मिली और रश्मि घर-घर में ‘तपस्या’ के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद रश्मि टीवी शो ‘दिल से दिल तक’, ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘अधूरी कहानी हमारी’, ‘नच बलिए 7’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ जैसे शोज में भी नजर आईं। 


 
नंदीश संधू से की थी शादी...

रश्मि देसाई को अपने को स्टार नंदीश संधू से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों ने शादी के चारा साल बाद तलाक ले लिया। इसके बाद अरहान खान रश्मि की लाइफ में आए, लेकिन ‘बिग बॉस 13’ में सलमान ने अरहान को लेकर कुछ खुलासे किए। बाद में रश्मि और अरहान का रिश्ता भी खत्म हो गया।

 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Rashmi Desai: know all about Rashmi Desai personal life and see pictures 
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget