header ads

B'Day: 47 की हुईं उर्मिला मातोंडकर, पांच साल पहले की थी 10 साल छोटे कश्मीरी लड़के से शादी 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।    'रंगीला' गर्ल एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज (4 फरवरी) 47वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। इसके साथ ही आज पहली बार वह सोशल मीडिया में वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने फैंस से बातचीत करेंगी। उनका कहना है कि वह कई सालों से सोशल मीडिया से जुड़ी तो हुई हैं, लेकिन कभी फैंस से बातचीत नहीं की। इसलिए अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह लाइव जुड़ेंगी। उर्मिला मातोंडकर फिल्मी कैरियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही हैं। आइए, जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें... 


बॉलीवुड में 'रंगीला', 'जुदाई' जैसी फिल्मों से लोगों को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने अपने से 10 साल छोटे बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। मोहसिन कश्मीर से ताल्लुख रखते हैं और उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। 

उर्मिला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बर्थ-डे वाले दिन की शुरुआत उन्होंने बच्चों को मिठाई और फूड देकर की। इसके अलावा जरूरत मंद बुजुर्गों के लिए कंबल भी उन्होंने बांटे। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने 2019 का लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र से कांग्रेस की सीट से लड़ा था। लेकिन बाद में उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy birthday Urmila Matondkar : know about her personal life
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget