header ads

B'day : शाहिद कपूर हुए 100 बार रिजेक्ट, जानिए बैक डांसर से हिट फिल्मों तक का सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। शाहिद को इंडस्ट्री में काम करते हुए 18 साल हो गए और इतने सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इसमें कोई शक नहीं की आज वो एक सफल एक्टर है, जिसने अपने दम पर इस मुकाम को हासिल किया है लेकिन क्या आपको पता है, फिल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर को 100 बार ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया था। साथ ही एक्टर ने टीवी विज्ञापन और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया था। इस बात का खुलासा खुद शाहिद ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Did These Stars Really Start Out as Background Dancers?

शाहिद के अनुसार, उन्होंने ऑडिशन कई बार दिए लेकिन हमेशा असफलता हाथ लगी। वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन शाहिद को बड़े पर्दे पर आने का मौका नहीं मिल रहा था। बता दें कि, एक्टर के पास उस वक्त इतनी मुसीबत थी कि, वो अपने के लिए खाने का भी इंतजाम नहीं कर पा रहे थे साथ ही शाहिद के पास ऑडिशन के लिए किराया देने के भी पैसे नहीं थे। वैसे तो दिग्गज एक्टर-डॉयरेक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे है, शाहिद कपूर लेकिन इसका कुछ खास फायदा उन्हें अपने कैरियर में नहीं मिला। 

Shahid Kapoor relates his 'Kabir Singh' character as a schizophrenic | Hindi Movie News - Times of India

शाहिद का फिल्मी सफर
शाहिद ने फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में एंट्री की और दर्शकों का दिल जीत लिया।वही लड़कियों ने शाहिद को अपना क्रश बना लिया। साथ ही 'इश्क विश्क' के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया, जिसके बाद साल 2006 में शाहिद के हाथ लगी सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह'। इस फिल्म ने शाहिद को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 2007 में इम्तियाज अली की 'जब वी मेट' के लिए शाहिद कपूर को हमेशा याद रखा जाएगा। 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' भी शाहिद के लिए हिट रही। इसके बाद शाहिद ने फिल्म दिल बोले हड़िप्पा, चांस पे डांस, पाठशाला, बदमाश कंपनी, हैदर, उड़ता पंजाब, रंगून,पद्मावत और कबीर सिंह जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 

Ishq Vishk Again: Shahid Kapoor and Amrita Rao's 2003 Film to Get a Sequel- Read Details | India.com 

बता दें कि, मीरा और शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी,जिसके बाद दोनों के दो प्यारे से बच्चे भी हैं, जिनका नाम मीशा कपूर और जैन कपूर है। फिलहाल शाहिद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ में दर्शकों को एक अलग अवतार में दिखाई देने वाले है और ये फिल्म इस साल दीपावली पर रिलीज होने वाली है। 

Shahid Kapoor and Mira Rajput's no filter love selfie [photos] - IBTimes India



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actor shahid kapoor turns now 40
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget