header ads

राजकपूर के बेटे और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर का 58 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  राजकपूर के बेटे राजीव कपूर का 58 की उम्र में  हार्ट अटैक से निधन हो गया। राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अभिनेता की एक तस्वीर साझा करते हुए, नीतू ने लिखा, “RIP । फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली', 'मेरा साथी' और 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले राजीव कपूर सबसे छोटे बेटे थे। राजीव कपूर एक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे।

रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। 

राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था।

राजीव कपूर 28 साल बाद फिल्मों में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'टूलदास जूनियर' के साथ वापसी करने वाले थे। संजय दत्त के साथ मुख्य भूमिका में दिसंबर 2020 में फिल्म की घोषणा की गई थी। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने भी मंगलवार दोपहर को ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, बहुत दुखद समाचार। राजीव (चिम्पू) कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन। बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जाने जाने वाले राजीव ने राजकपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी की सह-भूमिका से फेमस हुए थे। इसके अलावा उन्होंने लावा, जलजला और जबरदस्त जैसे फिल्मों में काम किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
 Actor Rajeev Kapoor passes away at 58
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget