header ads

37 की हुई कभी Kiss सीन्स से सुर्खियां बटौरने वाली एक्ट्रेस, देखें Photos

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। बॉलीवुड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) आज (9 फरवरी) 37वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। उदिता गोस्वामी ने इंटीमेट और Kiss सीन्स से बड़े पर्दे पर बवाल मचाया था। एक्टर इमरान हाशमी के साथ उनके किसिंग सीन काफी चर्चा में रहे थे।  मूलतः  उत्तराखंड के देहरादून शहर से ताल्लुख रखने वाली उदिता का जन्म  1984 में हुआ था। एक्ट्रेस की मां नेपाली और पिता गढ़वाली हैं। 

उदिता ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गई और शुरुआत में कुछ विज्ञापन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस पूजा भट्ट की  2003 में आई फिल्म 'पाप' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में को-स्टार जॉन अब्राहिम के साथ भी उनके कुछ इंटीमेट सीन थे और यह फिल्म काफी चर्चा में रही थी। 

इसके बाद इसके बाद उदिता 'अगर', 'किससे प्यार करूं' जैसी कई फिल्मों में दिखाई दीं। लेकिन इमरान हाशमी के साथ उन्होंने कई फिल्में की, जिसमें से 'जहर' और 'अक्सर' काफी सुर्खियों में रही थीं। उदिता ने साल 2013 में डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी रचाई, दोनों के 2 बच्चे भी हैं। मोहित सूरी से शादी के बाद उदिता गोस्वामी इमरान हाशमी की भाभी बन गई थीं। क्योंकि, मोहित सूरी और इमरान हाशमी कजिन भाई हैं। वहीं, उदिता गोस्वामी पूजा भट्ट और आलिया भट्ट की भी भाभी हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday: Know all about actress Udita Goswami, turn 37 today 
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget