डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनो ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। जिसकी वजह से शादी की कोई भी फोटो सामने नहीं आई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आने लगी हैं।

लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनो ने मुंबई से 100 किमी. दूर अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी कर ली। इस शादी में लगभग 50 मेहमान शामिल हुए थे और सभी का कोविड-19 टेस्ट पहले ही करा लिया गया था।

एक तस्वीर में वरुण धवन अपनी माँ करुणा धवन, भाभी जानवी देसाई, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्माता कुणाल कोहल सहित अन्य लोगों के साथ 'टीम लड़के वालो' के साथ में पोज दे रहे हैं।

वही न्यूलीवेड कपल वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग में ग्रैंड वेडिंग के बाद वापस घर के लिए निकल चुके हैं। इस दौरान दोनों एक बार फिर पैपराजी के कैमरे में दोनो कैद हुए।

जहां वरुण रेड कुर्ता-पैजामा में नजर आए तो वही नताशा दलाल ग्रीन कलर के सूट में बेहद खुबसूरत नजर आई।
इन नए कपल को मुंबई के मंडवा बीच जेटी के पास स्पॉट किया गया। दोनों अपने साजो-सामान और रिश्तेदारों के साथ नजर आए।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment