डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूरी दुनिया ने 2020 के कठिन समय को झेलने के बाद 2021 का तहे दिल से स्वागत किया। वहीं, बॉलीवुड के सितारों ने भी खास तरीके से नए साल का जश्न मनाया। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। जिसकी कई फोटो और वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि, ऋतिक की पार्टी में मीका सिंह भी शामिल हुए थे। ऋतिक और मीका ने मिलकर एक्टर की पहली फिल्म "कहो ना प्यार है का" गाना 'एक पल का जीना' गाया। जिसमें ऋतिक ने दिल खोलकर डांस किया। मीका सिंह ने एक्टर का डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "Happy New Year....ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ बहुत ही शानदार पार्टी रही.. शुक्रिया कुकु बावा साब और राकेश रोशन इस तरह की शानदार पार्टी देने के लिए.. आप सबको नए साल की बधाई.. आप सब के लिए सेहतमंद होने और ढेर सारी खुशियों की कामना.. गुडबाय 2020, वेलकम 2021

hrithik roshan images
hrithik roshan pictures

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment