डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगें। दोनों की शादी 'द मैनशन हाउस' रिजॉर्ट में होगी, जहां पर शादी की सारी रस्में की जा रही हैं। 23 जनवरी को वरुण अलीबाग पहुंचें और वहां से वेन्यू प्लेस जाते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि एक्सीडेंट इतना छोटा था कि, किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

बता दें कि दोनों के परिवार 22 जनवरी को ही अलीबाग पहुंच चुके थे। वही वरुण कल शाम को अपनी शादी के लिए रिजॉर्ट पहुंचें। शादी के पहले एक्टर ने एक बैचलर पार्टी भी रखी थी। जिसमें दूल्हे राजा ने जमकर मस्ती भी की। पार्टी में वरुण के कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।हालांकि, वरुण धवन और नताशा की वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए कई सितारे अलीबाग पहुंचे गए हैं। शादी में शामिल होने से पहले सभी गेस्ट का कोविड-19 टेस्ट कराया गया हैं और जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं सिर्फ वही गेस्ट इस शादी में शामिल होंगे।

वरुण-नताशा की वेडिंग के लिए सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया हैं। वेन्यू के चारों तरफ काफी संख्या में सिक्यॉरिटी गॉर्ड तैनात किए गए हैं।सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही फैमिली के स्टाफ को सेलफोन यूज करने के लिए मना किया गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment