डिजिटल डेस्क, मुंबई। सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया की पॉलिटिकल थ्रिलर सीरिज "तांडव" आज रिलीज हो गई हैं जिसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। 2 मिनट 59 सेकेंड के इस ट्रेलर में कहानी तो बता दी गई है लेकिन सस्पेंस पूरी तरह से बरकरार हैं।सस्पेंस के ड्रामा का ये पूरा पैकेज लोगों को काफी पसंद आने वाला हैं क्योंकि इसके ट्रेलर को अच्छा रिसपांस मिल रहा हैं। कहानी में सत्ता की भूख हैं। कुर्सी के लालच में जमकर धोखा दिया जाएगा।जिसको पाने के लिए चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।
सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं और बाकी के सपोर्टिंग किरदार भले ही कुर्सी पाने की रेस में न हो लेकिन कुर्सी किसे दिलवानी है इसके टारगेट सेट करवाते नजर आएंगें। लेकिन इसका सस्पेंस बाकी हैं। जिसके लिए आपको तांडव वेब सीरीज़ के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होगा।बता दें कि, ये सीरिज15 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है।अमेज़न प्राइम वीडियो पर ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया हैं। सुनील ग्रोवर, गौहर खान, तिग्मांशू धूलिया, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा जैसे स्टार आपको नजर आएंगें।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment