header ads

KGF Chapter 2 Teaser: तय प्लान से एक दिन पहले रिलीज हुआ टीजर, 'रॉकी' की धमाकेदार वापसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार रात 9:29 बजे KGF: चैप्टर 2 का टीजर होमबेल फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। हालांकि पहले इसे फिल्म के हीरो यश के जन्मदिन पर शुक्रवार सुबह रिलीज किए जाने का प्लान था। एक्सेल एंटरटेनमेंट और होमबेल फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर टीजर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'एक बार वादा किया गया था, उस वादे को निभाया जाएगा!' इसके साथ ही एक्सेल एंटरटेनमेंट ने यश को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी।

बताया जा रहा है कि, केजीएफ का टीजर लॉन्च से पहले ही लीक हो गया था, जिस वजह से इसे तय प्लान से पहले ही इसे रिलीज करना पड़ा। फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 को 21 दिसंबर 2018 को रिलीज किया गया था, इसलिए फिल्म के दूसरे भाग (KGF चैप्टर 2) के टीज़र रिलीज़ की तारीख और समय की घोषणा 2 साल बाद उसी दिन (21 दिसंबर 2020) की गई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, यश, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज संग अन्य स्टार्स ने काम किया है। 

टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत में आपको रॉकी की मां और उसका बचपन देखने को मिलेगा। कैसे रॉकी की मां ने उसे पाला, कैसे वो बड़ा हुआ और कैसे उनसे एक वादा किया था, जिसे अब वो पूरा करेगा। टीजर में एक सांसद के तौर पर रवीना टंडन को देखा जा सकता है। तो वहीं संजय दत्त अधीरा के लुक में नजर आ रहे हैं। रॉकिंग स्टार यश की बात करें तो वह स्टाइल में खड़े होकर गाड़ियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chapter 2 teaser released a day ahead of Yash's birthday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget