लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)। 53 साल की उम्र में अभिनेत्री पामेला एंडरसन फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक गुप्त समारोह में अपने बॉडीगार्ड डैन हैहर्स्ट से शादी कर ली है। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, बेवाच की पूर्व स्टार कोविड लॉकडाउन के दौरान बॉडीगार्ड डैन हैहर्स्ट के प्यार में पड़ गईं। उन्होंने क्रिसमस ईव के मौके पर कनाडा के वैंकूवर द्वीप स्थित अपने घर के मैदान में निजी समारोह में शादी की। वेबसाइट के अनुसार, यह उनकी चौथी शादी है।

एंडरसन ने डेली मेल टीवी से कहा, मैं ठीक उसी जगह पर हूं, जहां मुझे होना चाहिए, एक ऐसे आदमी की बाहों में जो मुझे सच्चा प्यार करता है।
एंडरसन ने शादी की तस्वीर और वीडियो ऑनलाइन साझा की। दंपति पिछले साल लॉकडाउन की शुरुआत में मिले थे और तब से साथ हैं। एंडरसन ने लिखा, इस एक साल ने एक साथ सात साल की तरह महसूस कराया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment