डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी अनन्या पांडे सोशल मीडिया में अपने गर्ल गैंग के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती हैं। इस बार उन्होंने बचपन और अभी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा एक साथ दिखाई दे रही हैं। बता दें कि ये चारों बचपन की दोस्त हैं और इनकी दोस्ती अब तक कायम हैं।
अनन्या की इस तस्वीर में चारों को ग्लैमरस अवतार में देखा जा सकता हैं,जिसमें एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में चारों अपने बचपन के दिनों में मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं, इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कुछ भी नहीं बदला है, सिवाय इसके कि अब मैं सुहाना का सिर नहीं काटती.... ओके कभी-कभी मैं ऐसा करती हूं।' जिस पर सुहाना खान ने कमेंट करते हुए लिखा,'तुम और मैं लंबे हो गए...अब तक अन्नया की इस तस्वीर को 8 लाख 82 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
सुहाना खान ने भी अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बस मैं मुख्य पात्र हूं।लोल......साथ ही नव्या नवेली ने भी सेम फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,यह कैसे शुरू हुआ और अब यह कैसे चल रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment