header ads

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने शुरू की बधाई दो की शूटिंग 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनता राजकुमार राव ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म बधाई दो की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने मंगलवार को शूट से पल साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

अभिनेता राज कुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अभिनेत्री भूमि के साथ क्लैपबोर्ड के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, शुरू हो गई है हमारी कहानी, जहां हैं दोनों राजा और रानी श्रदुल और सुमी हैं एकदम प्यारे, ये दोनों हैं सिचुऐशन के मारे। मिलेंगे हम आपसे जल्द। हैशटैग बधाई दो।

बधाई दो फिल्म बधाई हो का दूसरा पार्ट है, जहां पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा ने अभिनय किया, वहीं नई फिल्म में राजकुमार और भूमि नजर आएंगी।

फिल्म में, राजकुमार दिल्ली में एक महिला थाने में एकमात्र पुरुष अधिकारी की भूमिका में हैं। पेडनेकर कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी और एक पीटी शिक्षक की भूमिका निभाएंगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar start shooting for congratulations
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget