header ads

विद्युत् जामवाल ने सबसे घातक हथियार ' उरूमी ' का प्रयोग कर अपने कौशल का किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कलारिपयट्टू की विरासत को वापस लाने का श्रेय यदि किसी को जाता है तो उसके हकदार हैं, एक्शन स्टार विद्युत जामवाल, उन्हें दुनिया के टॉप 10 मार्शियाल आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है। विद्युत् ने अपने YouTube चैनल द्वारा एक फिटनेस गतिविधि का लोकार्पण किया। अपने चैनल के जरिए विद्युत ने कई ऐसे स्टंट परफॉर्म किए जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, इन स्टंट्स को वहीं व्यक्ती बखूबी निभा सकता है जो परिपक्व हो।

विद्युत् जामवाल के इस वीडियो में वे उरूमी का प्रयोग कर बहुत ही खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए। उरुमी को विश्व के सबसे  जानलेवा हथियारों में से एक माना जाता है। इसमें महारत हासिल करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि इसका इस्तेमाल करते वक्त कई ज़ख्म लगने की संभावनाएं होती हैं। इस हथियार का इस्तेमाल करते समय विद्युत भी कई बार ज़ख्मी हुए।

Vidyut Jammwal gives us major fitness goals with his latest post | Hindi Movie News - Times of India

विद्युत् का मानना है कि " यह विडियो मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मुझे दुनिया के सबसे घातक हथियार  उरूमी को आगे लाने का अवसर मिला। मैंं सभी से निवेदन करता हूं कि बिना उचित प्रशिक्षण के घर पर इसे आजमाने से बचें। ”

विद्युत ने देश के सर्वोच्च फिटनेस आइकॉन्स के रूप में शानदार सफलता हासिल की है। जिस तरह की हैरान कर देने वाली जीवनशैली में वो ढले हैं, उसे फिटनेस के प्रति उत्सुक रहनेवालों ने भी अपनाया है। स्वस्थ जीवनशैली को आसानी से सच करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
hero vidyut jammwal performing stunt with urumi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget