header ads

वरुण-नताशा की शादी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज में दीं शुभकामनाएं, कियारा ने लिखा- 'जुग-जुग जियो'

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर सोमवार को नवविवाहित जोड़ी वरुण धवन और नताशा दलाल को उनके जीवन की नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दीं।वरुण और नताशा रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, वरुण नताशा, आपको सभी के प्यार और आजीवन खुशी की बधाई। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, वरुण और नताशा को बधाई। वैवाहिक आनंद में आपका स्वागत है। सैफ और करीना की तरफ से।

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, वरुण और नताशा को बधाई। आप दोनों को जीवन भर प्यार और खुशी की अनंत शुभकामनाएं। शारदा कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, बधाई हो बब्दू और नत्स।

इलियाना डीक्रूज ने पोस्ट किया, नताशा और वरुण को बधाई। वरुण धवन आप भाग्यशाली व्यक्ति हैं। आगामी फिल्म जुग जुग जियो में वरुण के साथ अभिनय करने वाले कियारा आडवाणी ने लिखा, जुग जुग जियो नताशा और वरुण। आप दोनों को जीवन भर खुशी और प्यार की शुभकामनाएं।

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, बहुत-बहुत बधाई प्यारे वरुण-नताशा। दो साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं, वैवाहिक जीवन की ढेरों शुभकामनाएं। भूमि पेडनेकर ने व्यक्त किया, वरुण-नताशा को ढेरों बधाई। आप दोनों के प्यार और खुशी से भरे जीवन की कामना करती हूं।

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, वीडी और नताशा को बधाई। अब मैं लड्डू भेजूंगी और आप उन्हें खाएंगे। आप दोनों को शुभकामनाएं।

 24 जनवरी को वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी रचा ली है, जिसके बाद से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें शुभकामना भरे संदेश भेज रहे हैं। वहीं वरुण के फैंस भी खासा उत्साहित दिख रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood celebs gave wishes on Varun-Natashas wedding
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget