header ads

क्राइम पेट्रोल की मेजबानी करना ताजगी से भरा : दिव्यांका त्रिपाठी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। टेली स्टार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया पिछले एक दशक से डेलीसोप और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। वह अब क्राइम शो की मेजबानी कर रही हैं और उनका कहना है कि यह अनुभव ताजगी से भरा है।

दिव्यांका वर्तमान में क्राइम पेट्रोल सतर्क : वीमेन अगेंस्ट क्राइम की मेजबानी कर रही हैं, यह एक विशेष सीरीज है।

Divyanka Tripathi; Bhopal TV Actress Divyanka Tripathi To Host Crime Patrol Satark | भोपाल की टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 'क्राइम पेट्रोल सतर्क: वुमन अगेंस्ट क्राइम' को ...

दिव्यांका ने आईएएनएस को बताया, मैं इस तरह के शो की तलाश में थी। लेकिन तब कोविड और लॉकडाउन हो गया। मैं उस दौरान काफी खुश थी, क्योंकि मैं चाहती थी कि मुझे ब्रेक मिले, क्योंकि मुझे उसकी बहुत थी। उसके बाद मैं डेली सोप जोन से कुछ अलग करना चाहती थी।

Divyanka Tripathi to host Crime Patrol, promo revealed | NewsTrack English 1

दिव्यांका ने आगे कहा, वास्तव में मैं महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के बारे में (सोशल मीडिया पर) बहुत सारे पोस्ट डाल रही हूं। मैं हमेशा से इस तरह के काम करना चाहती थी। हो सकता है कि भगवान लोगों की बातें अपने तरीके से सुनते हैं। फिर मुझे क्राइम पेट्रोल की पेशकश हुई। इसने मुझे वास्तव में बहुत उत्साहित किया। यह ताजगीभरा है। इस शो के माध्यम से मैं महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करना चाह रही हूं कि वे कैसे सतर्क रहें और अपराधों के बारे में जागरूक हों और संभवत: उन्हें खत्म करें।

Divyanka Tripathi To Host Crime Patrols Special Series Women Against Crime

दिव्यांका ने कहा, कभी-कभी महिलाएं लंबे समय तक छेड़छाड़ या यातना की अपनी कहानियों को साझा करने में असमर्थ होती हैं। तब समस्या बढ़ जाती है। अगर एक महिला नहीं बोलती है, तो 10 अन्य लोग भी नहीं बोलते हैं। यदि कोई बोलता है, तो दूसरों को ऐसा करने की हिम्मत मिलती है। यही कारण है कि मैं क्राइम पेट्रोल के लिए काम कर रही हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hosting Crime Petrol is full of freshness: Divyanka Tripathi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget