header ads

B'Day: अब ऐसी दिखने लगी हैं 'चक दे इंडिया' गर्ल, क्रिकेटर की हैं पत्नी 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  बॉलीवुड डीवा और जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे आज, 8 जनवरी को अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सागरिका 2007 में शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली एक स्पोर्ट्स फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीति सबरवाल के रूप में नजर आई थीं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से फिल्म में एक अलग छाप छोड़ी थी। इसके बाद सागरिका ने कई हिंदी, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। आइए, जानते हैं सागरिका की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें... 

सागरिका की दादी इंदौर के तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। सागरिका का जन्म विजयसिंह घाटके और उर्मिला घाटके के घर कोल्हापुर में हुआ था और बाद में मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में पढ़ने के लिए अजमेर चली गईं।

सागरिका ने 24 अप्रैल, 2017 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। इस जोड़े ने नवंबर 2017 में शादी की। 

चक दे इंडिया की सफलता के बाद सागरिका ने तीन हिंदी फिल्मों- 'फॉक्स', 'मिले ना मिले हम' और 'रश' में अभिनय किया। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया । उसके बाद उन्होंने 'प्रेमची घोषा' नामक मराठी फिल्म में अभिनय किया। तीन साल बाद, उन्होंने पंजाबी फिल्म 'दिलदारियां' साइन की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday: Know some unknown facts about actress Sagarika Ghatge
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget