डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। फिलहाल सभी एक्टर्स की तरह सनी अपने काम पर वापस लौट गई हैं और सेट पर काफी मस्ती कर रही हैं इस बात का अंदाजा आप उनके नए वीडियो को देख कर लगा सकते हैं, जिसमें वो अपने कंधे पर स्टील का मटका और हाथ में थाली लेकर देसी स्टाइल में डांस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, सनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया हैं,जिसमें वो देसी स्टाइल में डांस करते हुए किसी को "हट तेरी तो" कहती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा ' सेट पर मस्ती।' बता दें कि, वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही इसे 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। फैन्स सनी की इस पोस्ट पर लाइक और ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी और कृष्णा अभिषेक भी साथ होंगे। इस फिल्म के अलावा सनी लियोन जल्दी ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में नजर आएंगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment