header ads

'3 Idiots' के एक्टर शरमन जोशी के पिता का निधन, नानावटी अस्पताल में ली अंतिम सांसें, समधि प्रेम चोपड़ा ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क,मुंबई। फिल्म '3 Idiots' के अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन सुबह तकरीबन 3.00 बजे मुम्बई के जुहू स्थित नानावटी अस्पताल में हो गया। अरविंद की उम्र 84 साल थी और वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। शरमन और अरविंद के समधि प्रेम चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके मौत की पुष्टि की। 

Gujarati actor Arvind Joshi, Sharman Joshi's father, dies

अरविंद जोशी के निधन पर एक्टर परेश रावल ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया और लिखा, इंडियन थिएटर को अपूरणीय क्षति। बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता अरविंद जोशी को अलविदा कह रहे हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन। ये वो शब्द हैं जो उनके बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना। ओम शांति’।

किन फिल्मों में किया था काम 

अरविंद जोशी ने ढेरों हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, लेकिन उनको पहचान मिली गुजराती नाटकों में अभिनय और निर्देशन से। वही अगर बात की जाए हिंदी सिनेंमा कि तो अरविंद जोशी ने फिल्म 'इत्तेफाक', 'शोले', अपमान की आग, 'खरीदार', 'ठीकाना' 'नाम' जैसी कई अच्छी फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं थीं। साथ ही कई हिंदी सीरियलों में भी काम कर चुके थे।

गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार और एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी नहीं रहे - Arvind Joshi, Gujarati theatre and film actor and father of Sharman Joshi, passes away

अरविंद जोशी के दो बच्चे हैं, शरमन जोशी और मानसी रॉय जोशी। मानसी भी टेलीविजन में जाना-माना नाम हैं जिनकी शादी रोहित रॉय से हुई हैं। बता दें कि अरविंद जोशी का अंतिम संस्कार आज मुम्बई के विले पार्ले श्मशान में हिंदू रीति रिवाजों के साथ सुबह 11.00 से 12.00 के बीच किया जाएगा।

शरमन जोशी और बहन मानसी रॉय जोशी

Sharman Joshi's sister Manasi all set to make her BIG TV comeback | Bollywood News – India TV


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actor sharman joshi father is no more
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget