डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों गोवा में अपने वेकेशन्स एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने मुंबई के जूहु में नया घर खरीदा हैं। एक्ट्रेस ने यह घर साल 2020 में ही बुक करवा लिया था, जिसकी कीमत 39 करोड़ हैं। यह घर एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर तक फैला हुआ है। वहीं जाह्नवी ने घर के लिए 78 लाख स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई हैं।

Janhvi Kapoor images

हाल ही में एक्ट्रेस ने नई गाड़ी भी खरीदी थी और अब नया घर। अपने नए घर की डील जाह्नवी ने 7 दिसंबर को फाइनल कर ली थी। एक्ट्रेस ने महज 23 साल की उम्र में करोड़ों का घर अपने लिए खरीदा।

वर्क फ्रंट की बात की जाएं तो, वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'रुह अफजा' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। बता दें कि, जाह्नवी इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से कदम रखा था और आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल' में नजर आई थीं।

janhvi kapoor pictures
![]()
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment