डिजिटल डेस्क,मुंबई। रितेश देशमुख और जेनेलिया बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। वही अजय देवगन और काजोल की जोड़ी भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और ये दोनो ही कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जेनेलिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं, जो 17 साल पहले यानि कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती-1' के वक्त क्लिक की गई थी। जिसमें 'मस्ती' की सारी कॉस्टिंग टीम नजर आ रही हैं।
Time flies and how https://t.co/8PMdIRg3oe
— Genelia Deshmukh (@geneliad) January 30, 2021
ये तस्वीर सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, "टाइम उड़ता हैं और कैसे"। बता दें कि, रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के बहुत ही प्यारे कपल हैं, जिनका नाम कभी विवादों में नहीं आया। इतना ही नहीं एक्टिंग करियर में काम करने के बाद भी ना जेनेलिया का नाम किसी दूसरे एक्टर से जुड़ा और ना ही रितेश का नाम किसी और एक्ट्रेस से। दोनों की पहली मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' नाम की फिल्म के दौरान हुई थी और वहीं से इनकी दोस्ती हुई और दोस्ती को प्यार में बदलते ज्यादा समय नहीं लगा।
इन सब के बाद भी रितेश और जेनेलिया ने एक दूसरे को लगभग 10 सालों तक डेट किया था और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी,जिसके बाद जेनेलिया और रितेश के दो बच्चें हुए। लेकिन आज भी दोनों को देखकर किसी टीनएज कपल की ही याद आ जाती है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment