header ads

'जुग जुग जियो' के सेट पर कृति सेनन को हुआ कोरोना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खबरे आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कृति अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग एक्टर राजकुमार राव के साथ कर रही थी। इसी दौरान वो कोरोना पॉजिटिव हो गई। फिलहाल एक्ट्रेस के तरफ से सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि नही की गई है।

कृति ने फिल्म को लेकर भी कोई अपडेट सोशल मीडिया पर साझा नही किया है। लेकिन हाल ही में उन्होनें फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो चंडीगढ़ में अपने शेड्यूल को पूरा करने के बाद घर लौट रही हैं। खबर आने के बाद से ही कृति के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सारे कलाकार वे चंडीगढ़ में 'जुग जुग जेयो' की शूटिंग कर रहे थे।

अभिनेत्री के काम की बात की जाए तो उनकी अपकमिंग फिल्मों में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे शुमार है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू की जाएगी। पिछली फिल्म की बात करें तो वह पिछली बार आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। बता दें कि कृति दिलवाले, बरेली की बर्फी, राब्ता, लुका छुप्पी, पानीपत और अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
bollywood actress kriti sanon recent report is corona positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget