header ads

भारत बंद पर कंगना का शायराना ट्वीट, लिखा- चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसान आंदोलन का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए शायराना अंदाज़ में भारत बंद के आवाह्न का भी विरोध किया। ट्वीटर में कई सेलेब्स के साथ अभिनेत्री की जुबानी जंग अब तक जारी है। एक तरफ कई लोग कंगना का सपोर्ट कर रहे है तो कई लोग विरोध भी कर रहे है। 

अभिनेत्री कंगना ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो रीट्वीट कर भारत बंद का विरोध किया और लिखा, "आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी, कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पर और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।

जग्गी वासुदेव वीडियो में बता रहे हैं कि किस तरह आज हर बात पर लोग भारत बंद की बात करते है। किस तरह बंद गांधीजी के जमाने में एक कमाल का हथियार था, अंग्रेजों से लड़ने के लिए लेकिन आज इससे आप दूसरों की जिंदगी को बदतर बना देते हैं।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana Ranaut opposes the farmers protest by tweeting
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget