header ads

सुशांत मामला : शेखर सुमन को चमत्कार का इंतजार

मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस) अभिनेता शेखर सुमन का कहना है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब किसी चमत्कार का ही इंतजार कर रहे हैं और उनके पास जो चीज बची है, वो है प्रार्थना।

शेखर ने अपने असत्यापित अकाउंट से ट्वीट कर कहा, बहुत सारे लोग मुझसे मिलते हैं, जो मुझसे सुशांत के मामले के बारे में पूछते हैं और मैं कहता हूं, काश मेरे पास इसका जवाब होता। उम्मीद और प्रार्थना करने के अलावा कि एक दिन इस मामले में चमत्कार होगा, ऐसा कुछ और नहीं बचा है जो आप कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले, अभिनेता ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आरोप लगाया था कि वे सुशांत मामले को पर्याप्त कवरेज नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा था, अखबारों में बिल्कुल कोई अपडेट नहीं है। टीवी चैनल से यह मामला गायब हो गया है। कहीं भी कोई चर्चा नहीं हो रही है।

आरएचए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant case: Shekhar Suman awaits miracle
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget