header ads

ममता बनर्जी ने चार्मिग भाई शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 55वें जन्मदिन पर बधाई दी।

बनर्जी ने ट्विटर के माध्यम से बॉलीवुड स्टार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सभी सफलताओं के मिलने की कामना करते हैं।

उन्होंने किंग खान को चार्मिग भाई कहा और भविष्य के कार्यो के लिए उनकी सफलता की कामना की।

गौरतलब है कि साल 2011 में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में आने के बाद से शाहरुख खान पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर हैं। खान का कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) के साथ बंगाल के फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के साथ मजबूत संबंध भी है।

राज्य के शहरी विकास और नगर मामलों के मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने भी एसआरके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आपका जीवन सुखमय हो।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mamta Banerjee congratulates Charming brother Shahrukh on his birthday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget