लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ग्लिन टर्मन का कहना है कि फार्गो सीरीज में निभाई गई भूमिका ने उनकी अपने पिता के साथ बिताए गए दिनों की यादें ताजा कर दीं।
शो के चौथे सीजन में वे डॉक्टर सीनेटर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, एक हैट मिलने के बाद मेरे लिए रोल निभाना में कोई समस्या नहीं थी। जब पहली बार इस हैट को लगाकर अपने किरदार की ड्रेस में मैंने खुद को आइने में देखा तो मुझे मेरे पिता नजर आए। मेरे पिता ने ऐसी ही हैट पहनी थी और वो 1950 के दशक में शिकागो में रहते थे।
इस एंथोलॉजी सीरीज में उत्तरी डेकोटा के फार्गो शहर के अलग-अलग समयों और जगहों के पात्रों को दिखाया गया है। नोहा हवेली द्वारा बनाया गया और लिखा गया यह शो 1996 की फिल्म से प्रेरित है, जिसे कोएन ब्रदर्स ने लिखा और निर्देशित किया गया था। सीरीज का चौथा सीजन 1950 में कैनसस सिटी पर आधारित है।
शो के बारे में टर्मन ने कहा, फार्गो भी इसी तथ्य पर आधारित है कि लोग अपने आप को अजीबोगरीब स्थिति में पा सकते हैं। हर रोज लोग ऐसी जगह या चीज का हिस्सा हो सकते हैं जिसकी उन्होंने अपने जीवन में उम्मीद नहीं थी।
यह शो भारत में कलर्स इन्फिनिटी पर प्रसारित होता है।
एसडीजे/वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment