मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का मानना ??है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे चमकते सितारे की अचानक मौत से प्रभावित न होना अमानवीय है।
अमित ने हाल ही में हुई एक घटना को याद करते हुए सुशांत के लिए एक बार फिर से अपनी भावनाएं जाहिर की है।
उन्होंने कहा, कुल्लू से मुंबई के लिए मेरी हाल की उड़ान (फ्लाइट) में मेरे टिकट पर अनुक्रम संख्या एसएसआर थी। मैंने तुरंत इस पर ध्यान नहीं दिया और फिर मुझे एहसास हुआ कि यह नंबर केवल मुझे ही प्राप्त हुआ था। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री कोरोनावायरस के बाद बदल गई है और यह उनकी (सुशांत) मृत्यु के बाद भी प्रभावित हुई है। मुझे आशा है कि हम इससे प्रभावित हैं, क्योंकि अगर हम इससे प्रभावित नहीं हैं तो हम मनुष्य नहीं हैं और अगर हम मनुष्य नहीं हैं तो हमें मनुष्यों के बारे में कहानियां नहीं बताई जानी चाहिए।
अमित ने 2013 में रिलीज हुई फिल्म काई पो चे! में सुशांत के साथ काम किया है। अभिषेक कपूर की फिल्म दोनों अभिनेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई थी।
अमित हाल ही में अमेजन प्राइम वेब सीरीज ब्रीथ : इन्टू द शैडो में नजर आए हैं। उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ काम करने की अपनी सर्वश्रेष्ठ यादों को भी साझा किया। उन्होंने अभिषेक को एक महान व्यक्तित्व बताया। अमित ने कहा, वह मेरे वरिष्ठ हैं, लेकिन काम करना वास्तव में बहुत अच्छा रहा। हालांकि, हमारे पात्रों में जटिलताएं थीं और हम सेट पर इतना मजा नहीं कर सकते थे, लेकिन वह एक महान व्यक्ति हैं!
एकेके/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment