मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका सोना मोहपात्रा ने उस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जो हाल ही में केरल कांग्रेस प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने महिलाओं के संबंध में दिया था।
सोना ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट किया, हम महिलाएं अपने सामान्य जीवन में यौन दुर्व्यवहार, हिंसा और संभावित दुष्कर्म से घिरी रहती हैं। हम हर रोज इसकी ऊर्जा से घिरे रहती हैं! हमने इसके साथ रहना, इससे लड़ना, अपने सपनों का पीछा करना, अपनी दया बनाए रखना सीखा है। श्रीमान कांग्रेस प्रमुख, आपके आत्मसम्मान के विचार की निंदा करती हूं।
गायिका का ट्वीट एक खबर पर प्रतिक्रिया के रूप में आया है, जिसमें कहा गया है कि रामचंद्रन ने कथित तौर पर कहा है कि एक स्वाभिमानी महिला सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने के बजाय कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है, मर जाना पसंद करेगी।
हाल ही में, सोना ने महिलाओं के बारे में अभिनेता मुकेश खन्ना द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी थी। खन्ना ने कथित तौर पर कहा था कि महिलाओं द्वारा काम करने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद हैशटैगमीटू मूवमेंट शुरू हुआ।
खन्ना की टिप्पणियों के बारे में खबरों पर सोना ने रविवार को ट्वीट किया था, हां, क्योंकि पुरुषों ने कभी भी इस साथी के अनुसार घरों के अंदर महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ या मारपीट नहीं की, जिसे सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। मंदबुद्धि। दुखद सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी पिछड़ी सोच वाले लोग मौजूद है? परिवर्तन धीमा है लेकिन आ रहा है।
वीएवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment