header ads

Trailer: फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखाई दिया अक्षय कुमार का अलग अंदाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmi Bomb) लंबे समय से चर्चा में है। इस बीच शुक्रवार को इस फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' एक हॉरर कॉमिडी फिल्म है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म को 9 नंवबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई के थियेटर्स में भी रिलीज करने का प्लान बनाया है। 

आखिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीरियस मेन उपन्यास क्यों नहीं पढ़ा

निर्देशक राघव लॉरेंस की यह फिल्म उनकी ही हिट फिल्म ‘मुनी: कंचना 2’ की रीमेक है। इसके हिंदी संस्करण के ट्रेलर में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार भी अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के अलावा शरद केलकर, तरुण अरोड़ा, अश्विनी कलसेकर, मीर सरवर, बाबू एंटोनी और तुषार कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को तुषार कपूर, शोभा कपूर, फॉक्स स्टार और अक्षय कुमार के प्रॉडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिलम्स ने मिलकर प्रड्यूस किया है। 

कहानी
फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि कियारा आडवाणी अपने परिवार को शादी के लिए मनाने के लिए अक्षय कुमार को साथ अपने घर लेकर आती हैं। अक्षय कुमार जो भूत-प्रेतों पर विश्वास नहीं करते हैं, दावा करते हैं कि कभी भूत दिखा तो चूंड़ियां पहन लेंगे। फिर फिल्म में होगी असली आत्मा यानी लक्ष्मी की एंट्री जो अक्षय कुमार के शरीर में दाखिल हो जाती है। लक्ष्मी अपना बदला लेने के लिए आई है। आखिर क्यों और किससे बदला लेना चाहती है लक्ष्मी? यह हम लोगों को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Akshay Kumar's film Laxmi Bomb trailer released
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget