मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने एक हालिया पोस्ट में सेल्फ लव पर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी त्वचा को लेकर बेहद सहज हैं।
मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक बूमरैंग वीडियो साझा किया। क्लिप में मलाइका को कैमरे की ओर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक बेहद नैचुअल है।
अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा, अपनी स्किन में कम्फर्टेबल हूं।
अभी कुछ दिनों पहले ही मलाइका ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बेहद ही मजेदार ढंग से बर्थडे विश किया।
अर्जुन ने मलाइका की एक तस्वीर साझा की, जिसमें ट्रैकसूट पहनकर अभिनेत्री पाउट करती हुईंअपने डॉगी के बगल में खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय फूल।
अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है, लेकिन दोनों अक्सर विभिन्न समारोहों में साथ में नजर आते हैं।
एएसएन/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment