header ads

सौमित्र चटर्जी अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी लंबे समय से बीमार हैं, लेकिन सोमवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। इसकी जानकारी कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल के डॉक्टरों ने दी।

सौमित्र चटर्जी की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर्स के इलाज पर वो पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को ज्यादा तबियत खराब होने के बाद उन्हें शाम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

चटर्जी का इलाज कर रही टीम के हेड डॉ. अरिंदम ने कहा, नेफ्रोलॉजिस्टों की टीम ने तय किया है कि डायलिसिस के 2-3 एपिसोड उसके शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन के स्तर को नीचे लाने में मदद करेंगे, जो उनके चेतना में भी सुधार लाएगा। हम अभिनेता के यूरीन आउटपुट को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि डायलिसिस कम अवधि के लिए रहेगा।

एवाईवी/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Soumitra Chatterjee still on ventilator support
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget