मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपने अभिनय कौशल से कई लोगों को प्रभावित किया है, लेकिन वह फिल्मों में अधिक डांस एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म सूरज पे मंगल भारी के गीत बसंती में एक लंबे समय के बाद कैमरे के सामने थिरकते देखे गए।
मनोज ने कहा, मैं और ज्यादा फिल्मों में डांस एक्सप्लोर करना पसंद करूंगा, लेकिन मेरी पसंद की फिल्मों में इसकी गुंजाइश कम थी। मैने बसंती की आकर्षक बीट्स डांस करके खुब इन्जॉय किया।
उन्होंने कहा, मैं डांस का कोई बड़ा दिवाना नहीं हूं, लेकिन मैं बुरा नहीं मानता जब इसके माध्यम से कहानी कहने में सुविधा मिलती है तो, कुल मिलाकर मेरे लिए ये समय काफी अच्छा था। उम्मीद करते हूं कि मेरे द्वारा दिए गए इस छोटे से सरप्राइज का लोग आनंद लेंगे।
एवाईवी/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment