मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका मदान सोशल मीडिया पर अपनी निरंतर उपस्थिति और अपने मजेदार पोस्ट के चलते जानी जाती हैं।
सोशल मीडिया के मंच का इस्तेमाल कर अपने प्रशंसकों संग जुड़े रहना और उनका मनोरंजन करना अभिनेत्री को भरपूर आता है।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपनी तस्वीर में राधिका स्पोर्ट्स ब्रा और रिप्ड जींस में नजर आ रही हैं।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, गंगाधर ही शक्तिमान है।
यह नब्बे के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक शक्तिमान का संवाद है, जो अपने आप में बेहद चर्चित है।
शक्तिमान की कहानी एक काल्पनिक सुपरहीरो के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसे मुकेश खन्ना ने निभाया था। इसे दूरदर्शन पर साल 1997 से 2005 तक प्रसारित किया गया था।
अभिनय की बात करें, तो राधिका आखिरी बार बड़े पर्दे पर अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह कुणाल देशमुख की फिल्म शिद्दत में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ मोहित रैना, डायना पेंटी और सनी कौशल जैसे सितारें भी हैं।
एएसएन/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment