header ads

मैं खुद को नंबर वन नहीं मानता: यो यो हनी सिंह

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानते हैं, क्योंकि उनका कहना है कि यह ओहदा सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए है।

अपने हर गाने के चार्टबस्टर्स होने के बाद भी वह खुद को नंबर वन नहीं मानते हैं। हनी सिंह ने आईएएनएस से कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे प्रशंसकों का प्यार और कड़ी मेहनत का असर है कि जिन गीतों को मैं लोगों के सामने लाता हूं, उन्हें वे बेहद पसंद करते हैं। मैं हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं।

अंग्रेजी बीट, ब्राउन रंग, लव डोज और चार बोतल वोडका जैसे कई हिट देने वाले रैपर का कहना है कि लोगों को अक्सर उनका संगीत शुरू में पसंद नहीं आता है, लेकिन उनके ट्रैक के श्रोताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है।

उन्होंने कहा, लोग शुरुआत में इसे पसंद नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे मेरा संगीत और गाने अधिक सुने जाने लगते हैं। मैं हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं, हालांकि लोग इसे देर से समझते हैं। अंत में लोग इसे पसंद करते हैं। मैं खुद को रैपर कहलाना पसंद नहीं करता। मैं सिर्फ एक मनोरंजनकर्ता हूं।

उन्होंने अंत में कहा, प्रशंसक नंबर वन हैं और दर्शक आपको नंबर वन बनाते हैं। मैं खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानता, संगीत में भी नहीं। मेरे प्रशंसक और उनका प्यार नंबर वन है, उनके ऊपर कोई नहीं है।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
I don't consider myself number one: Yo Yo Honey Singh
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget