header ads

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की मेहंदी की तस्वीरें हो रही वायरल

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। आज सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

हल्दी के लिए, नेहा एक पीले रंग की प्लेन साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि रोहनप्रीत को पीले रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है।

एक दूसरी तस्वीर में नेहा हाथ और पैरों में मेहंदी लगवाते वक्त मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। नेहा को मेहंदी लगाने की जिम्मेदारी दिल्ली के मशहूर राजू मेंहदी वाला को दी गई है।

इन तस्वीरों को देखकर एक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, नेहा पीले रंग में काफी जच रही हैं।

किसी और ने लिखा है, नेहा को लाल रंग लंहगे में देखने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है।

ऐसा बताया जा रहा है कि इन दो संगीत कलाकारों की पहली मुलाकात हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो नेहू दा ब्याह के सेट पर हुई थी।

एएसएन/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Neha Kakkar and Rohanpreet's Mehndi pictures getting viral
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget