header ads

ह्यूग ग्रांट अपनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का सीक्वेल करना चाहते हैं

लंदन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। नॉटिंग हिल और लव एक्चुअली जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता ह्यूग ग्रांट का कहना है कि वह अपनी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का सीक्वल करना चाहते हैं।

एचबीओ के एक सवाल-जबाव सत्र में ग्रांट ने कहा, मैं अपनी खुद की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक का सीक्वल करना चाहूंगा, जो यह दिखाए कि उन फिल्मों के खत्म होने के बाद क्या हुआ। उनका सुखद अंत वास्तव में एक भयानक झूठ था।

नॉटिंग हिल में ग्रांट ने लंदन के बुकस्टोर के मालिक विल थैकर की भूमिका निभाई, जो अमेरिकी अभिनेत्री अन्ना स्कॉट (जूलिया रॉबर्ट्स अभिनीत) से मिलता है। फिर दोनों एक कपल बन जाते हैं और कई चुनौतियों के बाद उनकी जिंदगी का सुखद अंत होता है, उनके घर बच्चा पैदा होता है।

उन्होंने मजाक में कहा, मैं वह फिल्म करना पसंद करूंगा जिसमें मेरा और जूलिया का तलाक हो, उससे महंगे वकील जुड़े हैं और आंसूओं में भीगे हमारे बच्चे हमेशा के लिए मनोवैज्ञानिक तौर पर डर जाएं।

ग्रांट 1990 और 2000 के दशक के रोमांटिक-कॉमेडी के पसंदीदा पुरुष मुख्य अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने फोर वेडिंग्स एंड ए फ्यूनरल, नाइन मंथ्स और ब्रिजेट जोन्स की डायरी जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

बैंग शोबिज के अनुसार दिसंबर 2018 में अभिनेता ने कहा था कि मैं नहीं जानता कि लव एक्च ुअली अभी भी इतनी लोकप्रिय क्यों है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह अच्छा है कि हर कोई इसे क्रिसमस पर देखता है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hugh Grant wants to do a sequel to his romantic-comedy film
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget