मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि आईलाइनर लगाना असान काम नहीं है।
दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में उनका क्लोज-अप चेहरा दिखाई दे रहा है, जहां वह अपने आइब्रो पर आईलाइनर लगा रही हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, यार आईलाइनर लगाना आसान नहीं।
अभी दिशा अपनी आगामी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और रणदीप हुड्डा भी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। हाल ही में सलमान खान ने 7 महीने बाद शूटिंग पर लौटने को लेकर खुशी जताई थी।
दिशा केटीना में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। इसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं।
एवाईवी/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment