मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलाइका अरोड़ा आज (शुक्रवार) को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बेहद ही मजेदार ढंग से बर्थडे विश किया है।
अर्जुन ने मलाइका की एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें ट्रैकसूट पहनकर अभिनेत्री पाउट करती हुईं अपने डॉगी के बगल में खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं।
इसके कैप्शन में वह लिखते हैं, हैप्पी बर्थडे माय फूल।
अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है, लेकिन दोनों अक्सर विभिन्न समारोहों में साथ में नजर आते हैं।
अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में अर्जुन भूत पुलिस में नजर आने वाले हैं, जिसे पवन कृपलानी ने बनाया है। इसके अलावा, वह अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ संदीप और पिंकी फरार में भी देखे जाएंगे। यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। अर्जुन की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ भी एक फिल्म आने वाली है।
एएसएन/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment