डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है। सुशांत के परिवार के वकील विकास ने साफ तौर पर कहा कि बांद्रा पुलिस को FIR दर्ज करने का हक़ नहीं है। अगर पुलिस ऐसा करती है तो ये सीधा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा। विकास सिंह ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। विकास सिंह ने कहा, अगर रिया की शिकायत को दर्ज किया गया तो सुशांत का परिवार इसपर एक्शन लेगा।
So this is clear attempt to somehow keep the Mumbai Police alive in this matter so that they can do some mischief and ensure that the family of Sushant does not get justice in this matter: Vikas Singh, lawyer of the father of #SushantSinghRajput https://t.co/U6428BsiGG
— ANI (@ANI) September 7, 2020
बता दें कि रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने के लिए मुंबई पुलिस से केस दर्ज करने का अनुरोध किया है। रिया ने मुंबई पुलिस को की अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि सुशांत की मौत इस मेडिकल प्रिस्किप्शन को प्राप्त करने के पांच दिनों के भीतर हुई।
रिया ने अपनी शिकायत में कहा: '8 जून 2020 की सुबह, सुशांत लगातार अपने फोन पर काफी बिजी था। जब मैंने उनसे इस बारे में बात की कि वह क्या कर रहे हैं, तो उन्होंने मुझे उनकी बहन प्रियंका के मैसेज दिखाए। मैं इन मैसेज को पढ़कर चौंक गई, क्योंकि उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक लिस्ट भेजी थी। मैंने सुशांत को समझाया कि उन्हें ऐसी कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। सुशांत ने कहा कि नहीं अगर मेरी बहन बोल रही है तो मैं वही दवाएं लूंगा। इसके बाद दोनों की बहस हुई। रिया ने अपनी शिकायत में कहा, प्रथम दृष्टया ये दस्तावेज जाली और मनगढ़ंत प्रतीत होते हैं।
क्या है प्रियंका और सुशांत की चैट में?
वायरल चैट्स में प्रियंका सुशांत से कहती हैं, 'पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार Nexito 10 mg लो। Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना।' सुशांत ओके का जवाब देते हैं। इसके बाद प्रियंका सुशांत को एक वॉइस कॉल करती हैं जिसका वो जवाब नहीं देते। जिसके बाद प्रियंका कुछ मैसेजेस करती हैं जिसमें वो लिखती हैं, 'बाबू मुझे फोन करो। मुझे प्रिस्क्रिप्शन भेजनी है। वह कहती हैं सब कॉन्फिडेंशियल है, तुम परेशान मत होना। बस कॉल करो।'
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment