header ads

PM मोदी के जन्मदिन पर कंगना रनौत दी खास अंदाज में दी बधाई, कहा- इतना सम्मान शायद ही किसी को...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 70 वां जन्मदिन है। इस मौके पर देश और विदेश से उनके लिए बधाईयां आ रही हैं। देशभर के नेताओं लेकर बड़ी शख्सियतों और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी बेहद ही खास अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

कंगना ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जितना सम्मान पीएम मोदी को मिला है, उतना शायद ही पहले किसी प्रधानमंत्री को मिला होगा।

सिद्धार्थ पिठानी ने CBI को बताया, दिशा की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत

कंगना रनौत ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला। हालांकि हम दो तीन बार मिले हैं। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कि ऐसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर है, जहां पर आपको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। शायद ही किसी को इतने अपमान भरे शब्द कहे जाते हैं। हालांकि वो एक प्रोपगैंडा है।  

कंगना ने वीडियो में आगे कहा, जो एक साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है, वो मैं देखती हूं कि इतना सम्मान, भक्ति या इतना प्रेम शायद ही पहले किसी प्रधानमंत्री को मिला है। बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया पर नहीं है, जिनकी आवाजें शायद आप तक नहीं पहुंच पाती हैं, वो सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि आपके जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana Ranaut congratulates Prime Minister Narendra modi on his birthday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget