डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ओपन चैलेंज दिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत को जवाब देते हुए कंगना ने कहा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊं। इसलिए मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है। मैं जिस समय मुंबई पहुंच जाऊंगी, वो टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le https://t.co/9706wS2qEd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
दरअसल, बीते दिनों कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में काफी कुछ पता है। वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था।
इसके बाद संजय राउत ने 'सामना' में लिखा, मुंबई में रहते हुए कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। राउत ने कहा, हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए।
गुरुवार को कगंना ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?' इसके पहले अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें फिल्म माफिया से ज्यादा शहर की पुलिस से डर लगता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment