डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन के खुलासे के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार इस एंगल की जांच कर रहा है। बड़े-बड़े फिल्मी सितारे एनसीबी की रडार में आ गए हैं। ड्रग मामले में एनसीबी की टीम आज दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान से पूछताछ करेगी। वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी आज फिर पूछताछ की जाएगी। कहा जा रहा है कि, दीपिका को आमने-सामने बैठाकर एनसीबी सवाल करे सकती है। एनसीबी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। एनसीबी रिया समेत करीब दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
दरअसल एनसीबी ने कई दिग्गज फिल्मी सितारों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। शुक्रवार को एनसीबी की टीम ने ड्रग्स कनेक्शन में रकुलप्रीत, दीपिका और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद से पूछताछ की थी।
बता दें कि, दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा प्रकाश की ड्रग्स चैट सामने आई थी। जिसमें दोनों के बीच हैश को लेकर बात हो रही थी। शुक्रवार को पूछताछ में करिश्मा ने ड्रग्स के किसी मामले में शामिल होने से इनकार किया। बाद में एनसीबी ने दीपिका के साथ उनके चैट दिखाए तो उन्होंने दीपिका के लिए ड्रग्स खरीदने की बात स्वीकार कर ली। करिश्मा ने दावा किया कि, दीपिका ने इस ग्रुप में उन्हें जबरन जोड़ा था। करिश्मा पूछताछ शुरू होते ही रोने लगी।
रकुलप्रीत ने रिया के साथ ड्रग चैट की बात कबूल की
शुक्रवार को एनसीबी की करीब 4 घंटे की पूछताछ में रकुलप्रीत ने रिया चक्रवर्ती के साथ ड्रग चैट की बात कबूल की थी, लेकिन उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि, उनका ड्रग्स से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। रकुल ने सारा ठीकरा रिया के सिर फोड़ते हुए कहा, रिया के ड्रग्स उनके घर पर थे और इसी को लेकर उनके और रिया के बीच चैट हुई थी। रकुल ने कहा, रिया ने ड्रग्स मंगवाए थे। दरअसल, चैट में रकुलप्रीत ने रिया से कहा था, घर पर जो तुम्हारा सामान पड़ा है वह ले जाओ।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment